ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने स्वर्गीय श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल 18वीं दो दिवसीय इंटर-स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का आज समापन दिवस था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ भानू (एच.ओ.डी.ऑफ फिजिकल एजुकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी) और अतिथि रजनीश (फुटबॉल कोच, एमिटी), विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर और प्रधानाचार्या अंजू पुरी संग समन्वयक सुनीता सिंह एवं निशा जानी की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी। टीमों के परिचय के बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें खेल की सच्ची भावना में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को करियर के क्षेत्र के रूप में देखने के लिए भी प्रेरित किया। शनिवार को पहला सेमी फाइनल मैच अर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल तथा एस्टर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूटआउट के दौरान 4-2 से अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा और जीज़स एंड मैरी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें होली पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल के साथ मुकाबला करना सुनिश्चित किया। दोनों ही टीमों ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को मजबूत टक्कर दी।
होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। बेस्ट स्ट्राइकर अर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल से स्वरित रहे। बेस्ट गोल कीपर होली पब्लिक स्कूल से आरव शर्मा,बेस्ट डिफेंडर आशु तोमर,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पियूष एवं रेफरी में अनुज सिंह और ऋषभ थे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए बेहद दिलचस्प और शानदार अनुभव रहा। इस संपूर्ण मैच के दौरान मुख्य अतिथि डॉ भानु और अतिथि रजनीश, विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर और प्रधानाचार्या अंजू पुरी समन्वयक सुनीता सिंह एवं निशा जानी के साथ खेल अध्यापकों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।






