जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भव्य यूरोपीय सांस्कृतिक यात्रा की दिव्य छटा का प्रदर्शन

The annual function of GD Goenka Public School showcased the divine splendor of the grand European cultural tour.

ग्रेटर नोएडा। जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल,स्वर्ण नगरी, में शनिवार को विद्यालय में कक्षा तीन से कक्षा नवीं तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष का वार्षिक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस वर्ष के कार्यक्रम की विशेष थीम यूरोपीय संस्कृति और नृत्य पर आधारित थी -“Dancing Across Europe-A European Culture Odyssey”। पूरे समारोह में यूरोपीय देशों की कला, परंपरा, संगीत और नृत्य–शैलियों का मनमोहक समन्वय प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को एक अनोखी सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव कराया। समारोह का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने मुख्यातिथि ‘कर्नल एस. के. कोचर’ (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र) रहे और उन्होंने 36 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की है। कार्यक्रम की प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने यूरोप के इतिहास, परंपराओं, त्योहारों और कला रूपों को आकर्षक वीडियो और वॉयस–नैरेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। पुर्तगाल के उत्सवी दौर- ग्रेड कक्षा-9ए, एमराल्ड स्टेप्स- आयरिश स्टेप डांस- आयरलैंड – ग्रेड 4ए,  स्पैनिश फिएस्टा विविर एमआई विदा – ग्रेड 5ए,  जीवन का उत्सव-स्पेन-ग्रेड 5बी के साथ बच्चों ने वियना ऑस्ट्रिया में वाल्ट्जिंग, आल्प्स की लय – जर्मनी, फ्रेंच फॉलीज़- फ्रांस,  ग्रेस इन मोशन – पोलैंड, नॉर्डिक बीट्स ऑफ़ हैम्बो – स्वीडन, इतालवी पुनर्जागरण-इटली, वैश्विक ग्राम भ्रमण, ने गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया। इटैलियन ऑर्केस्ट्रा, इकोज़ ऑफ़ द फ्योर्ड्स-नॉर्वे, फ्रोजन मेलोडीज़ इन मोशन-फ़िनलैंड, ज़ोरबा की आत्मा ग्रीक, हार्मनी इन सर्कल्स बुल्गारिया पर छात्रों ने नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रैंड फिनाले को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रों ने प्रांगण में समा बांध दिया। विद्यार्थियों ने इन सभी पहलुओं को रोचक और शैक्षणिक तरीके से दर्शकों के सामने रखा। अभिभावक अपने बच्चों में छिपे कौशल को मंच पर देखकर गौरवांवित हो गए। अंत में मुख्यातिथि ने विद्यालय कार्यक्रम की प्रशंसा की व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट कर भव्य समापन की घोषणा की।

Spread the love