-सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षकों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक में फादर्स डे उत्सव आयोजित किया गया, यह उत्सव प्रतिवर्ष स्कूल के प्रधानाचार्य के जन्म दिन की वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर विशेष रूप से विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को भी निहारने व निखारने के अवसर प्राप्त होते हैं, जो इनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना को जन्म देता है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9 वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के साथ सभी अध्यापक अध्यापिकाएं अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्य व समाज के कुछ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके लिए विद्यार्थियों के बीच गत दिवस 30 नवम्बर को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा आइसकेप घोषित किये गये। विजेता विद्यार्थियों ने अपनी रचनाएं प्रधानाचार्य को उपहार स्वरूप भेंट भी की।
प्रतियोगिता का प्रारुप में कक्षा-एक व दो के लिए रंगोली रचना विषय प्रसन्नता, कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के लिए रंगोली रचना विषय-प्रकृति। कक्षा छठी से आठवीं के लिए रंगोली रचना विषय बसंत ऋतु और कक्षा-9वीं 11 के लिए सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने किया। इनके साथ विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, लघु नाटिका व अभिभाषण का भी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टो ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जगत पिता परमात्मा ने हमें किसी विशेष कार्य के लिए धरती पर भेजते हैं, अतः उन्हें खुश रखन के लिए यदि सारा समय नहीं तो जीवन का कुछ समय समाज कल्याण के लिए अवश्य समर्पित करना चाहिए। जिससे हमारे जाने के उपरान्त सभी लोग हमें अच्छाइयों के लिए एवं आदर के साथ याद करें।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…