रबूपुरा। सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु अलोटिड छात्र को निजी स्कूल में दाखिला नहीं दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल संचालक की मनमानी से हताश पीड़ित ने जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को भेजे पत्र के अनुसार कस्बा निवासी इमरान के पुत्र सहवान को सरकार से निशुल्क शिक्षा प्रदान हेतु अलोटिड किया गया है। जिसका दाखिला कस्बे स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा नर्सरी में होना है लेकिन आरोप है स्कूल संचालक बच्चे का दाखिला नहीं ले रहा। परिजनों के विरोध करने पर कहीं भी शिकायत करने व भुगत लेने की धमकी दे रहा है। प्रार्थी ने डीएम से अपने बच्चे का उक्त स्कूल में दाखिला कराने की गुहार लगाई है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…