ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों के लिये 21 दिनों से चल ओरियंटेशन कार्यक्रम के समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मुख्य संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने छात्रों को सफल नागरिक बनने के गुर दिये। उन्होंने छात्रों से अगले चार सालों मे कठिन परिश्रम करके सफल नागरिक बनने के लिये कहा। संस्थान के एप्लाईड साईंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनय गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा निर्देशानुसार प्रथम वर्ष के छात्रों के लिये 21 दिनों का ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को कॉलेज के विभिन्न विभागों से परिचय, पोस्टर मेंकिंग, शतरंज, खोखो, मोटिवेशनल व्यख्यान आदि कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका दिया गया ताकि सभी छात्र कालेज की पढाई के साथ साथ सर्वांगीण विकास की तरफ अग्रसर हों। संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष द्वारा सभी छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर संस्थान भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…