ग्रेटर नोएडा। मैट्रो समूह मार्गदर्शक प्रबंधन मंडल डॉ सोनिया लाल गुप्ता (एम0डी0, मैट्रो कॉलेज ऑफ हैल्थ साइंसेस एण्ड रिसर्च और निदेशिका, मैट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल) के समर्थन और प्रोत्साहन से मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिग में 22 एवं 23 दिसम्बर को स्पोर्ट्स मीट एवं क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर मार्च पास्ट के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के निदेशिका, डॉ. कनक लता ने सभी खिलडियों का स्वागत तथा उन्हें बधाई देने के साथ अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने छात्र, छात्राओं से कहा कि आप अपने जीवन के सबसे अच्छे समय से गुजर रहे है और इस मोड़ पर सिर्फ अनुशासन व लगन से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।
इस कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकगण ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया तथा इसके आधार पर डॉ. कंनक लता, कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. प्रवीन प्रकाश, प्रो स्नेहा, प्रो. मुजफ्फर मकरानी, गौरव सेठी, शिक्षकगण व अन्य सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। येलो हाऊस इस र्स्पोटस मीट 2022 का विजेता रहा। इस तरह छात्र, छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुऐ कार्यक्रम का सफलापूर्वक समापन किया गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…