" data-ad-slot="">

समसारा विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ, इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे एयर वॉइस मार्शल अनिल तिवारी, सम्माननीय अतिथि स्वर्णा राज मैम पैरा एथलीट टेबल टेनिस  और विशेष अतिथि भारती सिंह,एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस। इस समारोह में समसारा विद्यालय की डायरेक्टर केतकी सिंह शास्त्री और बोर्ड ऑफ मेंबर अमीना अमानत भी शामिल रही। इस समारोह में कक्षा यूकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न तरह की  दौड़ प्रतियोगिताओं व गतिविधियों का आयोजन समारोह में किया गया, जिसमें बच्चों  का उत्साह उनके अभिभावकों व वहां मौजूद सदस्यों ने भरपूर बढ़ाया। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में बेस्ट हाउस की ट्रॉफी शेक्सपियर हाउस को दी गई और साथ ही समसारा विद्यालय के उन विद्यार्थियों को ट्रॉफी से नवाजा गया जिन्होंने खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया है।

इस समारोह की शुरुआत चारों सदनों के मार्च पास्ट से की गई, जिसके पश्चात विभिन्न तरह की सुंदर प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एयर वॉइस मार्शल अनिल तिवारी ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाया और उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहने के लिए कहा।

समसारा विद्यालय की डायरेक्टर केतकी सिंह शास्त्री ने सभी बच्चों के उत्साह की सराहना की और ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समसारा विद्यालय की प्रधनाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने सभी अतिथियों व समसारा विद्यालय के सभी अभिभावकों को इस समारोह में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>