" data-ad-slot="">

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ग्रेनो का वार्षिकोत्सव “अनवरत” बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने विद्यालय का वार्षिकोत्सव “अनवरत” बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पुष्कर वोहरा, सीबीएसई दिल्ली बोर्ड ट्रेनिंग विंग के निदेशक और प्रमुख थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेज प्रताप मिश्रा सीडीओ गौतम बुद्ध नगर और वरुण सिंह भाटी पैरा एथलीट इंडिया,  अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने सभी मुख्य अतिथियों और एन. एन. नय्यर, एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी व शरद तिवारी, एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के शिक्षा अधिकारी के साथ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया। छात्रों द्वारा दीप मंत्रों का मंत्रमुग्ध उच्चारण किया गया।  कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न करने के लिए विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। तदुपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे जी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट 2021-2022 प्रस्तुत की और सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत प्री प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी झूम उठे। इस मनमोहक प्रस्तुति के उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे जी ने और कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय के निम्नलिखित विद्यार्थियों

1.समृद्ध कांत श्रीवास्तव कक्षा बारहवीं 2021-22 (प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल)

2.हर्षिता त्रिपाठी कक्षा बारहवीं 2021-22 ( प्रेसिडेंट सिल्वर मेडल)

  1. क्षितिज घोष,कक्षा बारहवीं (मास्टर जगन्नाथ स्वर्ण पदक) से सम्मनित किया गया। विद्यालय के अन्य सभी विषयों के में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफीयां प्रदान की गई।

पुरस्कार के प्रथम चरण के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “श्रीमान तेज प्रताप मिश्रा”( सीडीओ गौतम बुद्ध नगर ) जी ने सबको संबोधित करते हुए सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्या जी का धन्यवाद किया और कहा आरोग्यता ही इस शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने कोरोना के प्रभाव से भी सबको सजग रहने को कहा । उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान का उद्गोषण करते हुए अपने संभाषण को विराम दिया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

इसके बाद कार्यक्रम के विशेष अतिथि ” वरुण सिंह भाटी”  ने अभिभावकों को दो विशेष बातों

प्रथम – अपने बच्चे से पूछिए की वह क्या करना चाहता है।

द्वितीय – जिस मंजिल को वह पाना चाहता है वह उसके लिए क्या कर रहा है और अभिभावकों से कहा आप उसके लिए क्या कर रहे हैं? इस विषय पर ध्यान देने के लिए कहा ।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि  पुष्कर वोहरा जी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की व सदा इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरणाप्रद वाक्य कहे।इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सूफी नृत्य “रंगरेज”की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी सभागण मुग्ध हो गए।

इस शुभ और यादगार अवसर के उपलक्ष्य में, निम्नलिखित छात्रों को मानवीय मूल्यों के लिए प्रतिष्ठित डॉ. सत्य पॉल पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान की गई:

चार्वी खंडेलवाल (पुरस्कार व पांच हजार छात्रवृत्ति 6-8 कक्षा समूह)

कौस्तुभ द्विवेदी (पुरस्कार व सात हजार पांच सौ छात्रवृत्ति 9-10 कक्षा समूह)

कृष थरेजा और लोकेश अग्रवाल (पुरस्कार व पांच – पांच हजार छात्रवृत्ति 11-12 समूह)

विद्यालय के सभी कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

  1. प्री-प्राइमरी विंग से – कक्षा III से वान्या शर्मा।
  2. प्राइमरी विंग से – पांचवीं कक्षा की ईरा मिश्रा।

3.मिडिल विंग से- नौवीं कक्षा के देव गोयल।

 

इसके पश्चात विद्यालय के कार्यक्रम “अनवरत” का प्रारंभ हुआ जिसमें टाइगर की कहानी,लक्ष्मी बाई, छत्रपति शिवाजी, गौतम बुद्ध की प्रेरणाप्रद कहानियों को विद्यार्थियों ने बड़े मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया और यह शिक्षा दी समय निरंतर चलता रहता है और हमें इसी के साथ निरंतर चलते रहना चाहिए कार्यक्रम की इस प्रस्तुति को देखकर सभी सभागण भाव विभोर हो गए कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका जसजीत कौर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कार्यक्रम के अंत में कक्षा नौवीं के छात्र देव गोयल ने राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

4 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

5 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>