" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में शिक्षक स्टॉफ के बीच स्पोटर्स मीट का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलमय संस्थान में गत वर्ष की भांति स्टॉफ स्पोटर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल ने फीता काटकर किया। मंगलमय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे किक्रेट, लेमन रेस, थ्री लेग रेस, टग ऑफ वॉर व म्यूजिकल चेयर को शामिल किया गया। कार्यक्रम में सभी स्टॉफ ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। संस्थान के वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने बताया कि संस्थान पिछले कई वर्षों से हर वर्ष के अन्तिम दिन इस कार्यक्रम का आयोजन करता है जिससे संस्थान के सभी कर्मचारी एक दूसरे के साथ सामंजस्य बढ़ा सके। सभी खेलों के लिये अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और स्टॉफ ने चार टीमों में बटकर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच डॉ. राजकुमार की प्रबंधन विभाग टीम व ओमेन्द्र कुमार की गैर शिक्षण विभाग टीम के बीच हुआ। जिसमें गैर शिक्षण विभाग टीम विजेता हुई। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में फाइनल मैच अमित श्रीवास्तव की एडमिशन टीम व अश्विनी बारा की गैर शिक्षण विभाग टीम के बीच हुआ। जिसमें एडमिशन टीम विजेता हुई। लेमन रेस में प्रबंधन विभाग टीम की अनिता नोतानी विजेता बनी।

थ्री लेग रेस में गैर शिक्षण विभाग टीम की मिस गीतिका धवन और प्रीती पांडे की जोड़ी ने जीत हासिल की। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता की विजेता इंजीनियरिंग विभाग की नीतू राजपूत रही। संस्थान के निदेशक अरूण राणा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कार्यक्रम को मनोरंजनमय बनाने के लिये सभी स्टॉफ का धन्यवाद किया। अन्त में संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल व वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के इंजीनियरिंग विभाग के डायरेक्टर डॉ. यशपाल सिंह, डीन प्रो. हरीष भाटिया, एजुकेशन विभाग के प्रिसिंपल डॉ. मनोज सिंह, बीसीए विभाग के हेड अभय एन त्रिपाठी व एडमिशन विभाग के वाइस प्रेसिडेंट अमित श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

4 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>