" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

श्री अमोघ लीला दास प्रभु ने नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाए अनमोल पाठ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों और अभिभावकों के लिए आयोजित प्रेरक सत्र

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी  ने अपने प्रथम वर्ष के बी.टेक छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता और मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास प्रभु, उपाध्यक्ष, इस्कॉन से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने स्वागत और सम्मान के साथ की। उन्होंने कहा कि सही शिक्षा और सही मार्गदर्शन ही छात्रों को सही राह दिखाता है। अमोघ लीला दास प्रभु जैसे आध्यात्मिक नेता से मार्गदर्शन प्राप्त करना हमारे लिए सौभाग्य और प्रेरणा है। डॉ. तान्या सिंह, डीन एकेडमिक्स, ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आध्यात्मिकता हमें जीवन को बेहतर ढंग से जीना सिखाती है। आज बच्चे तकनीक पर पूरी तरह निर्भर हो चुके हैं। ऐसे में अमोघ लीला दास प्रभु का ज्ञान हम सबको नई दिशा देगा।

अपने संबोधन में अमोघ लीला दास प्रभु ने विषय रील लाइफ बनाम रियल लाइफ, आज के छात्रों के लिए सबक पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि फिल्मों में कॉलेज जीवन को बेफिक्र और मज़ेदार दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में अनुशासन, जिम्मेदारी और ज्ञान प्राप्त करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग, सोशल मीडिया की लत, अस्वस्थ रिश्ते, नशे और शारीरिक निष्क्रियता से बचने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि तकनीक एक शानदार सेवक है लेकिन बहुत खराब मालिक। जैसे मठ में एक साधु को साधु की तरह व्यवहार करना चाहिए, वैसे ही विश्वविद्यालय में छात्र को एक सच्चे छात्र की तरह रहना चाहिए। यह सत्र छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। अंत में अमोघ लीला दास प्रभु ने छात्रों को भगवद गीता पर हस्ताक्षर कर भेंट की और प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों के सवालों का उत्तर दिया। कार्यक्रम का समापन आकाश शर्मा, निदेशक प्रवेश एवं आउटरीच, के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि एनआईयू को गर्व है कि वह छात्रों को शिक्षा के साथ आध्यात्मिक ज्ञान का भी अवसर प्रदान कर रहा है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>