" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आरबीएमआई कॉलेज में  ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, (आर.बी.एम.आई.) में गुरुवार को नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों, अवसरों एवं संसाधनों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ  उद्योग जगत से आए हुए अतिथियों, मिस जसप्रीत कौर, मुक्ता जोशी एवं संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया गया।  संस्थान के निदेशक ने विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन की नई शुरुआत पर शुभकामनाएं दी तथा अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुक्ता जोशी एवं जसप्रीत कौर ने अपने संबोधन में छात्रों को कम्युनिकेशन एवं ड्रेसिंग सेंस के महत्व को समझाया उन्होंने छात्रों को बताया कि उद्योग जगत में अच्छी नौकरी के अवसर तभी प्राप्त हो सकते हैं जब आप आत्मविश्वास से भरे हुए हो विषय पर आपकी अच्छी पकड़ हो और समय प्रबंधन आपको अच्छी तरह आता हो। इसके पश्चात विभिन्न संकाय सदस्यों  अपर्णा, रिचा, तेजस्वी ने क्रमवार कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमिक अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरुण एवं दीपक द्वारा छात्रों को प्लेसमेंट से संबंधित बातों को विस्तार से समझाया गया। सत्येंद्र द्वारा इनक्यूबेशन के महत्व एवं संस्थान द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। मंच पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर मार्केटिंग टीम के हेड हिमांशु शेखर कॉलेज के शिक्षक गण एवं स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>