" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने बीबीए एवं बी.कॉम सत्र 2025–28 के विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने बीबीए एवं बी.कॉम सत्र 2025–28 के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “आरंभ 2025” ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों को अकादमिक यात्रा के साथ-साथ जीवन के बड़े उद्देश्यों, नेतृत्व कौशल और भविष्य की चुनौतियों से परिचित कराने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर, चीफ़ स्ट्रैटेजी ऑफ़िसर एवं हेड ऑफ ग्रोथ प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंकों और डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन के बड़े लक्ष्यों से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आदतों, उद्देश्य और कृतज्ञता के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को याद दिलाया कि सतत प्रयास ही उत्कृष्टता की वास्तविक पहचान है।

मुख्य अतिथि डॉ. सुमित भारद्वाज (मैनेजर – एनालिटिक्स, कॉन्सेंट्रिक्स इंडिया) ने डिजिटल स्किल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों से प्रश्न किया – “क्या भारत अपना स्वयं का GPT विकसित कर सकता है?” और बताया कि प्रत्येक नवाचार की शुरुआत कल्पना से होती है।  सौरभ सिंह (मार्केटिंग मैनेजर, मून बेवरेजेस लिमिटेड) ने स्पष्ट संवाद, लक्ष्य की स्पष्टता और नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने प्रबंधन रणनीतियों और व्यवसायिक विकास में मार्केटिंग की अनिवार्यता पर भी अपने विचार साझा किए। लॉयड बिज़नेस स्कूल के डीन डॉ. रिपुदमन गौर ने “एआई – एस्पिरेशनल इंडिया” विषय पर बोलते हुए कहा कि भविष्य का भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार की शक्ति से संचालित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि सच्चा नेतृत्व तीन स्तंभों पर आधारित होता है – आत्मविश्वास, साहस और चरित्र। कार्यक्रम का समापन प्रो. (डॉ.) शिल्पी सरना, विभागाध्यक्ष – यूजी मैनेजमेंट विभाग के औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्रबंधन और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास और सतत प्रगति में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। आरंभ 2025” ने न केवल नए विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर की शुरुआत को यादगार बना दिया, बल्कि उन्हें जीवन मूल्यों, नेतृत्व और नवाचार की दिशा में भी प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

14 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

15 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

1 day ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>