" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महिला समानता दिवस शालिनी सिंह ने कहा कि अपने घर की महिलाओं बेटियों को समान भाव से देखना होगा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। हमारे संविधान द्वारा महिलाओं को पुरूषों के समानांतर अधिकार प्रदान किये है। कानूनन महिलाओं को वह सभी अधिकार प्राप्त है जो पुरूषों के लिए है मगर यदि आम जीवन मे देखा जाये तो ये अधिकार सिर्फ किताबों तक सीमित होकर रह गए है। शालिनी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता, महिला उन्नति संस्था ने बताया कि चाहे सामाजिक स्तर की बात हो या फिर राजनीतिक, शैक्षिक हो या आर्थिक, घरेलु हो या फिर कामकाजी स्तर की बात हो, हर स्तर पर महिलाओं के साथ भेदभाव साफतौर पर देखा जा सकता है। हम महिलाओं को अपने बराबर अधिकार देना ही नहीं चाहते, कहीं ना कहीं इसके पीछे पुरूषों का अभिमान-अहंकार- असुरक्षा का भाव और महिलाओं को अक्षम- अबला समझना जान पड़ता है, जबकि जब जब भी महिलाओं को अवसर मिला है। उन्होंने अपनी क्षमता को साबित करते हुए हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है।

शालिनी सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और महिलाओं को अवसर प्रदान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा और इसकी शुरूआत सबसे पहले घरेलू स्तर पर करनी होगी। अपने घर की महिलाओं बेटियों को समान भाव से देखना होगा, उनका सम्मान करना होगा, तभी हम अपने घर-परिवार-गांव-समाज-प्रदेश और राष्ट्र को उन्नत बना सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

14 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

15 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

1 day ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>