" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में धूमधाम से अंतर सदनीय खेल सप्ताह का हुआ आयोजन, रेड हाउस बना चैम्पियन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एल्विन पिन्टो ने खिलाड़ियों ट्राफी देकर किया उत्साहवर्धन

ग्रेटर नोएडा। सेन्ट जोसेफ स्कूल में खेल सप्ताह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें स्कूल के चारों सदन के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान ऊंची कूद, लम्बी कूद शॉट पुट, रिले रेस, 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,600 मीटर,800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रेड हाउस 221 अंक के साथ प्रथम, ब्लू हाउस 163 अंक के साथ द्वितीय, ग्रीन हाउस 128 अंक के साथ तीसरे स्थान पर और यलो हाउस 117 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। दौड़ प्रतियोगिता  100 मीटर जूनियर में सनत मलिक ग्रीन हाउस प्रथम, नैतिक सिंह ब्लू हाउस द्वितीय। शॉटपुट सब जूनियर बालक वर्ग मे उमयार यलो हाउस प्रथम, ओम रेड हाउस द्वितीय। ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में हर्ष भाटी रेड हाउस प्रथम, कृष कुमार यलो हाउस द्वितीय। 800 मीटर  जूनियर बालिका वर्ग में जयश्री शर्मा रेड हाउस प्रथम, अनवी गुप्ता ग्रीन हाउस द्वितीय। लम्बी कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में श्रेया सिंह रेड हाउस 1 प्रथम, शगुन गौर ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान हासिल किया।

खेल के समापन पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टो ने खिलाड़ियों की स्वस्थ खेल भावना तथा उनके जोश और उमंक की सराहना की। अंत में चारों सदनों के ओवर ऑल चैम्पियन और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सदनों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>