सेन्ट जोसेफ स्कूल में  राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप में हुए खिताबी मुकाबले, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

St. Joseph's School wins national basketball rankings, players named winners

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में चल रही बालिका वर्ग की सी. आई. एस. सी. ई. राष्ट्र स्तरीय बॉस्केटबॉल में खिताबी मुबले हुए, उप खिताबी मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत देश की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी ने पधार कर चार चांद लगा दिए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आलोचना एवम् असफलता हमारे मनोबल व आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव डालते अवश्य हैँ परंतु हमें स्थितिप्रज्ञ रहते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रसर रहना चाहिए। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने प्रतियोगिता की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के खेल कौशल की प्रशंसा की तथा आयोजक समिति के सभी सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया उन्होंने कहा कि चाहे वह अपने विद्यालय का चतुर्थ वर्ग का कर्मचारी हो या किसी अन्य वर्ग का या इस आयोजन की सफलता में लगे हुए विद्यार्थी हों, सभी का कार्य सराहनीय रहा तथा प्रतियोगिता की सफलता पूरे संगठन की सफलता है।

St. Joseph's School wins national basketball rankings, players named winners

शनिवार को पहला खिताबी मुकाबला अंडर-19 वर्ग में पश्चिम बंगाल एवम् आंध्र प्रदेश तेलंगाना के बीच हुआ,जिसमें  दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंततः पश्चिम बंगाल की टीम ने प्रतिद्वंदी आंध्र प्रदेश -तेलंगाना को 25-20 से हराकर सी. आई.एस. सी. ई. चैंपियन  का खिताब अपने नाम किया तथा स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में खिताबी मुकाबला कर्नाटक एवम् महाराष्ट्र के बीच हुआ जो कर्नाटक की बालिकाओं ने 40-35 से जीत लिया। तृतीय  अंडर-17 खिताबी  मुकाबला उत्तर प्रदेश एवम् महाराष्ट्र की बालिकाओं के बीच हुआ तथा उत्तर प्रदेश की बालिकाओं ने अपने आप को बेहतर सिद्ध करते हुए प्रतियोगिता (47-31)  से अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के परिणामों का सार (प्रथम- द्वितीय तृतीय स्थान की टीम) में 14 वर्ष कम उम्र वर्ग में कर्नाटक – महाराष्ट्र- उत्तर प्रदेश। 17 वर्ष से कम उम्र वर्ग में उत्तर प्रदेश – महाराष्ट – तमिलनाडु। 19 वर्ष से कम उम्र वर्ग में पश्चिम बंगाल- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना- तमिलनाडु। प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र वर्ग में देविशा झा, कर्नाटक राज्य से, 17 वर्ष से कम उम्र वर्ग में क्रिया कौशिक, महाराष्ट्र से एवं 19 वर्ष से कम उम्र वर्ग: अवनी बंसल, पश्चिम बंगाल से। ये तीनों पुरस्कार निर्णायक दल के सदस्यों के द्वारा पूरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के गहन आकलन एवम्  परामर्श बाद दिए गए।

 

Spread the love