" data-ad-slot="">

एक्यूरेट पालीटेक्निक में स्थित भाभा इन्क्यूवेशन के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में ‘वर्ल्ड इंटैलेक्चुअल प्रापर्टी डे’ पर कल टेक-एक्सपो स्टार्ट-अप प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें नालेज पार्क और दिल्ली के 44 विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों के स्टार्ट-अप समूहों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में नवाचार , शोध, अनुसंधान, इनोवेटिव आइडिया, स्टार्ट-अप से संबंधित प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगायी गयी। छात्रों,प्रोफेसर्स ,तथा बाहर से आये और बुलाये गये ज्यूरी-समूह ने इनके बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इनका मानक मूल्यांकन किया। इस मूल्यांकन के आधार पर वी.एस.एनर्जी और एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट के ज्वाइंट वेंचर से एक्यूरेट स्थित भाभा इन्क्यूवेशन सेंटर में निर्मित हो रहे 14 प्रोडक्ट्स की विशेषता, उनकी मांग, उसमें प्रदत्त रोजगार, और उसकी स्किल डेवलपमेंट क्षमता को देखते हुए इस सेंटर को प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा 25 हजार रूपये का पुरस्कार मिला।

इस समूह से प्रदर्शनी में रिप्रजेंट करने के लिए कांसेप्ट निर्माता सी ई ओ विवेक सिंह के साथ पालीटेक्निक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र प्रवीन व विक्रम उपस्थित थे। ये पुरस्कार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार और शारदा विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर  वाई.के.गुप्ता ने दिया। ये आयोजन डी आर डी ओ और स्टार्ट-अप-इन-यूपी के ज्वाइंट स्पांसरशिप में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य तकनीकी संस्थानों में नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा ऐसे युवाओं का मनोबल बढ़ाना था। इस संबंध में उपस्थित विभाग के संबंधित अधिकारियों ने सरकार की स्टार्ट-अप और स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन के लिए बहुत सारी योजनाओं के बारे में युवाओं को अवगत कराया। ऐसे आयोजन नई शिक्षा नीति-2020 को ग्राउंड पर उतारने में मदद करेंगे और शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करेंगे। तथा छात्रों को नवोन्मुख बनाने का भी काम करेंगे। जहां नालेज पार्क में 30 से भी ज्यादा इंजीनियरिंग कालेज हैं वहां पालीटेक्निक के छात्रों का ये इतना बड़ा डी आर डी ओ एक्सपो पुरस्कार में प्रथम स्थान पाना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है और संस्थान में प्रयोगात्मक शिक्षण वातावरण को परिलक्षित करती है। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर  पी के गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में ग्रामीण व कृषि उत्पादन विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>