ग्रेटर नोएडा। मानस अवलोकन संस्था कलूपुरा के तत्त्वावधान में बौद्ध मिशन कन्या उ. मा. विद्यालय कलूपुरा में रविवार को गत वर्षों की भांति कंठस्थ सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मेंद्र त्रिपाठी, भिण्ड मध्य प्रदेश, करिश्मा भाटी मिर्जापुर-निलौनी गौतमबुद्ध नगर, भिकन लाल शर्मा प्रताप विहार गाजियाबाद, भरत शर्मा, विपुल शर्मा और नीतू शर्मा सलेमपुर जाट बुलन्दशहर, तृप्ति शर्मा, दीप शर्मा ग्राम- कलूपुरा, गौतमबुद्ध नगर, याचना शर्मा गंगा विहार दिल्ली, राकेश कुमार गोरखपुर उपरोक्त 10 प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुंदर काण्ड का गुण गान किया। संस्था के महा सचिव हरिओम शास्त्री ने बताया कि सभी प्रतियोगियों में से केवल तीन साधक नीत शर्मा, भरत शर्मा, और याचना शर्मा ही सुंदर काण्ड का कण्ठस्थ और लयबध प्रदर्शन कर पाये। संस्था द्वारा निर्णायक मण्डल की तीन टीमें गठित की गई। प्रथम टीम में पं. हरिओम शास्त्री, राम अवतार शर्मा, शिवकुमार शर्मा रहे। द्वितीय टीम में हरिशंकर, संजय चौहान, अशोक कुमार शर्मा रहे। एवं तृतीय टीम में बिशन शर्मा, ब्रजेश शर्मा, राजकुमार रहे। सुन्दरकाण्ड सुनने के बाद संस्था अध्यक्ष सुरेश चन्द्र की अध्यक्षता में सभी निर्णायक मण्डल एवं उपस्थित संस्था पदाधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर तीनों को विजेता घोषित किया। संस्था द्वारा तीनों को 5100 रुपए की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा 15 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष संजय देव विमल ने इन तीनों साधकों को बधाई देते हुए कहा कि आज सुन्दरकाण्ड सुनाने के लिए उपस्थित सभी दस साधकों का संस्था हार्दिक अभिन्नदन करती है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…