" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जामिया मिलिया की स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट पर 3 माह के लिए लगी रोक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


-सीईओ ने कमेटी बनाकर मांगी रिपोर्ट, ज्यादा शिकायतें मिली तो होगा पैनल से निलंबन

-आईआईटी रुड़की या सीबीआरई को अधिकृत करने के लिए बनाई कमेटी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने जामिया मिलिया से बिल्डर परियोजनाओं को जारी होने वाले स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट पर 3 माह के लिए रोक लगा दी है। सीईओ ने संबंधित विभागों की कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी है और निर्देश दिए हैं कि अगर अन्य बिल्डर परियोजनाओं में भी स्ट्रक्चरल डिजाइन में खामियां मिलीं तो जामिया मिलिया को पैनल से निलंबित कर दिया जाए। बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने साइट ऑफिस में निवासियों की शिकायतें सुन रहे थे। निवासियों की तरफ से बिल्डर परियोजनाओं से जुड़ी कई शिकायतें बताई गई, जिनमें से कई शिकायतें बिल्डर से निर्मित रिहायशी प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल डिजाइन से जुड़ी हुई थीं। इस तरह की कई बिल्डर परियोजनाओं में खामियां सामने आईं। राधा स्काई गार्डन के निवासी गौरव पटेल ने भी स्ट्रक्चर डिजाइन में खामी होने के कारण बेसमेंट में लीकेज लीकेज की शिकायत की। कई और फरियादियों ने इसी तरह की शिकायतें की, जिस पर सीईओ ने नियोजन विभाग को निर्देश दिए कि जामिया मिलिया के स्ट्रक्चर सेफ्टी सर्टिफिकेट को 3 माह के लिए फिलहाल रोक दिया जाए। वहां के सर्टिफिकेट को स्वीकार न किया जाए। इस बीच कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अगर ज्यादा खामियां मिली तो जामिया मिलिया को पैनल से निलंबित कर दिया जाए । जन सुनवाई के दौरान कई अन्य शिकाययतें भी आईं, जिसे ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। नेफोवा के मनीष कुमार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधार कार्ड का केंद्र खुलवाने की मांग की, जिस पर सीईओ ने तत्काल अमल करने की बात कही। गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के निवासियों ने पास की ग्रीन बेल्ट में ओपन जिम बनवाने और स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट बनाने की मांग की, जिस पर सीईओ ने संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाई के लिए निर्देशित किया। सीईओ ने रामलीला मैदान को विकसित करने के निर्देश दिए। सीईओ ने ऐमनाबाद में खेल का मैदान व ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए भी निदेशित किए। जनसुनवाई के दौरान महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव व कपिलदेव सिंह, श्योदान सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

22 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

23 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

23 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>