" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो वेस्ट में आधार सुविधा केंद्र और अधूरे सडकों को बनाने के लिए सीईओ से मिला नेफोवा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बुधवार को सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण जी बालक इण्टर कॉलेज में प्राधिकरण के अस्थायी ऑफिस में निवासियों की समस्याओं से रूबरू हुए। नेफोवा ने ग्रेनो वेस्ट में आधार सुविधा केंद्र बनाने के लिए फिर से निवेदन किया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में कहीं भी आधार सुविधा केंद्र नहीं है। ग्रेनो वेस्ट में बसने वाले निवासियों को अपने एवँ अपने परिवार के सदस्यों के आधार में एड्रेस बदलाव करवाने या बच्चों के आधार बनवाने की जरुरत पड़ते रहती है। परन्तु ग्रेनो वेस्ट में आधार सुविधा केंद्र ना होने की वजह से आधार से सम्बंधित किसी भी प्रकार के कार्य के लिए नोएडा, ग़ाज़ियाबाद या दिल्ली जाना पड़ता है। इस सम्बन्ध में पहले भी प्राधिकरण के सीईओ संग कई ऑनलाइन/ऑफलाइन मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुयी है। प्राधिकरण के सीईओ द्वारा ग्रेनो वेस्ट में आधार सुविधा केंद्र स्थापित करवाने की बात भी कहा गया था, परन्तु अभी तक इस सम्बन्ध में कुछ भी नहीं हुआ है। सीईओ नरेंद्र भूषण जी ने बताया कि आधार सुविधा केंद्र प्राधिकरण के तरफ से स्वीकृत है। आधार सुविधा केंद्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों संग प्राधिकरण की मीटिंग भी हुयी है। जल्दी ही फिर से एक और मीटिंग कर ग्रेनो वेस्ट में आधार सुविधा केंद्र को मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा। नेफोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आधार सुविधा केंद्र के अलावा ग़ाज़ियाबाद NH-24 से ग्रेटर नोएडा के प्रवेश द्वार तिगड़ी गोलचक्कर एंट्री पॉइंट पर रोड के दोनों तरफ ऑफिस/कमरे नुमा भवन, जो अघोषित शौचालय बना हुआ है, के मरम्मत एवँ जीर्णोद्धार के बारे में और ग्रेनो वेस्ट के निम्न प्रस्तावित सड़कों जो अभी तक अधूरे हैं उन्हें पूरा करने के बारे में भी बात हुयी।
अधूरे सड़कों का विवरण:
1. हनुमान मंदिर गोलचक्कर से गैलेक्सी वेगा वाली सड़क (टेकजोन-4 और सेक्टर-2 के बीच की सड़क)
2. 60मीटर NH-24 लिंक रोड पर पैरामाउंट गोलचक्कर से 130 मीटर तक जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क (सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के बीच की सड़क)
3. 60मीटर NH-24 लिंक रोड पर बालक इण्टर कॉलेज गोलचक्कर से 130 मीटर तक जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क (सेक्टर-3 और KP-V के बीच की सड़क)
4. 60मीटर NH-24 लिंक रोड की पुलिस लाइन के पास एक तरफ की अधूरी सड़क (न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर से पुलिस लाइन)
5. सेक्टर-1 में GH-04 (Earth Towne) और GH-05A (पैरामाउंट इमोशन) के बीच की सड़क
6. सेक्टर-1 में GH-07A (Arihant Arden) और GH-08 (सुपरटेक इकोविलेज-1) के बीच की सड़क
ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम अशोक अरोड़ा ने बताया कि तिगड़ी एंट्री गेट पर ऑफिस/कमरे नुमा भवन के मरम्मत का एस्टीमेट तैयार हो चुका है और जल्दी ही उसका टेण्डर प्रक्रिया से मरम्मत कराया जायेगा। अधूरे सडकों के बारे में बताया कि कई मामलों में माननीय सुप्रीम कोर्ट का स्टे है और जब तक कोई फैसला नहीं आता तब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। सेक्टर-1 के कुछ लटके सडकों के बारे में बताया कि जमीन के मालिकों से लगातार वार्ता जारी है, जल्दी ही उनके वाद का निस्तारण कर अधूरे सडकों को पूरा किया जाएगा। नेफोवा सदस्य गौरव पटेल ने बताया कि श्री राधा स्काई गार्डनसोसाइटी में बेसमेंट लीकेज और सीपेज की समस्या और सेक्टर-16B के टूटे सड़कों की समस्या को सीईओ नरेंद्र भूषण के सामने रखा। सीईओ ने बेसमेंट लीकेज के संबंध में जीएम प्लानिंग को त्वरित निर्देश दिए कि कई सोसायटियों में बेसमेंट चूने की शिकायत आ रही है। अतः बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल सर्टिफिकेट जारी करने वाली जामिया स्ट्रक्चरल ऑडिट कंपनी इंस्टीट्यूट का अगले 3 महीने तक लाइसेंस कैंसिल कर किसी अन्य कंपनी से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निर्देश दिया। सेक्टर-16B के टूटे सड़कों के मामले में संबंधित अधिकारी ने क्षेत्र का दौरा किया और 3-4 दिन में गड्ढों को भरवाने का आश्वासन दिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>