" data-ad-slot="">

दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नगर निगम प्रयागराज की तरफ से निकाली जाएगी स्वच्छ रथ यात्रा

नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता संगीत बैंड के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

नगर निगम के सभी पार्षद, सफाई कर्मी और मेयर भी हुए शामिल

महाकुम्भ नगर, 07 जनवरी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सरकारी एजेंसियों , जन प्रतिनिधि से लेकर शहर के सभी नगरवासी प्रयास कर रहे हैं। स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश लेकर शहर में स्वच्छ रथ यात्रा का आयोजन इसी का हिस्सा है जिसमें बड़ी संख्या में जन सहभागिता देखने को मिली।

स्वच्छ रथ यात्रा ने जगाई स्वच्छ महाकुम्भ की अलख
महाकुम्भ नगर का रास्ता प्रयागराज शहर से होकर गुजरता है। ऐसे में महाकुम्भ आने वाले सभी श्रद्धालु और पर्यटक जब शहर के बीच से गुजरेंगे तब उन्हें स्वच्छ प्रयागराज की झलक भी देखने को मिले इसी संकल्प को लेकर शहर में स्वच्छ रथ यात्रा निकाली गई। स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश देने के लिए निकाली गई इस यात्रा को नगर निगम प्रयागराज के महापौर उमेश चंद गणेश केशरवानी ने हरी झंड़ी दिखाकर चौक कोतवाली से रवाना किया। मेयर गणेश केशरवानी का कहना है कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को लेकर स्वच्छता रथ निकाला गया है। प्रयागराज स्वच्छ , स्वस्थ और अनुशासित हो इसके लिए यह जन जागरण यात्रा निकाली गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि इधर-उधर कूड़ा न फेंके, डस्टबिन का उपयोग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इसमें स्थानीय नागरिकों का बढ़ चढ़कर सहयोग मिल रहा है

नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता संगीत बैंड से भी दिया गया संदेश
शहर के कोतवाली चौक से यह स्वच्छता रथ यात्रा नगर निगम प्रयागराज की तरफ से निकाली गई। इसमें एक विशाल स्वच्छ रथ में मां गंगा की भव्य मूर्ति के साथ पेड़ पौधों से सुसज्जित महाकुम्भ के प्रतीक साधुओं के स्कल्पचर तैयार किया गया था। इसे शहर के विभिन्न मार्गों में घुमाया गया। रथ यात्रा का समापन राम भवन चौराहे पर हुआ। इस स्वच्छता रथ यात्रा में रथ के आगे आगे विभिन्न रंगों के डस्टबिन लेकर नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हुए लोगों से सूखे और गीले कूड़े को अलग रंग के डस्टबिन का इस्तेमाल करने का संदेश दे रहे थे। रथ यात्रा जहां जहां से गुजरी उसका स्वागत किया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सफाई मित्र और नगर निगम के कर्मी भी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>