" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वैग टीम ने साइकिलिंग की और पौधे लगा पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वैग टीम ने चारमूर्ति से डी-पार्क तक साइकिल रैली का आयोजन किया और डी-पार्क में पौधरोपण किया। स्वैग टीम ने बेहतर भविष्य की दिशा में वृक्षारोपण कर के पर्यवरण के अनुकूल तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाई। स्वैग टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेफोवा और साइक्लो क्रॉस के कई सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

स्वैग ग्रुप की संस्थापक भावना गौर और बरनाली माहेला ने बताया कि काफी संख्या में स्वैग ग्रुप से सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समूह के सभी सदस्य चारमूर्ति के पास मिले और 40 किमी का साइकिल रेस किया। तत्पश्चात डी-पार्क में बहुत सारे लाभदायक पौधे जैसे हरसिंगार, नीम, पीपल,बेल, बरगद व तुलसी का वृक्षारोपण किया। ये सभी पौधे बेहद लाभप्रद और औषधियुक्त पौधे हैं जो वातावरण को शुद्धता और शीतलता प्रदान करते हैं। इस मौके पर साइक्लो क्रॉस के संस्थापक सदस्य संजय कुमार ने बताया कि हम सब प्रकृति को बचाने के लिए संकल्पित है।

साइकिल के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और बढ़ चढ़ कर पौधरोपण कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मददगार है। संजय कुमार ने बताया कि हमारे ग्रुप में कई सदस्य हैं जो साइकिल से अलग अलग राज्यों का भ्रमण कर चुकें हैं। साइक्लो क्रॉस के सभी सदस्यों ने स्वैग टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का तारीफ़ किया और सभी सदस्यों का निरंतर साइकिलिंग के लिए मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्वैग टीम से भावना गौर, बरनाली, अदिति, मीनाक्षी, अविशा, दीक्षा, संगीता, शिप्रा, अनुपमा, शैलजा, ज्योति, प्रतिभा, नितु, दीपा, दीपिका, जाया, खुशी, निधि, सोनम, कल्पना, राती गुप्ता, रीमा,रीना, हिमांशु, निशि, पुलकित, आदि ने हिस्सा लिया। नेफोवा के अभिषेक, मनीष, अमित सिंह, संतोष, ज्योति के साथ साइक्लो क्रॉस से संजय, लक्षेंद्र, सुशांत, विवेक, नितीश, अखिल गुप्ता, आशीष, नरिंदर, ऋषिकेश, डॉ अजय और आशीष मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>