" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

“फेथ फिजियोथेरेपी एंड रीहैब सेंटर” का विशाल पाण्डेय एडीसीपी ने किया शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। फिजियोथेरेपी उपचार का एक ऐसा विकल्प है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बीमारी को आसानी से दूर करने में मददगार होता है। उपरोक्त शब्द एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने  “फेथ फिजियोथेरेपी एंड रीहैब सेंटर” के उद्घाटन के अवसर पर कहा।  इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय व एसीपी प्रथम महेंद्र  सिंह देव  ने फीता काटकर अल्फा-2  स्थित “फेथ फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर” का शुभारम्भ  किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि एडीसीपी विशाल पांडेय ने कहा फिजियोथेरेपी प्राचीन आयुर्वेद का ही प्रमुख अंग है।  प्राचीन समय में शरीर के विभिन्न अंगों के बिंदु को दबाकर  इलाज किया  जाता था।  उसी का आधुनिकीकरण फिजियोथैरेपी है।  उन्होंने कहा केवल दवाओं की मदद से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को पूरी तरह दूर करना बहुत कठिन  होता है। इसके अलावा दवाई निरंतर सेवन से साइड इफेक्ट की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में फिजियोथैरेपी उपचार का एक ऐसा विकल्प है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बीमारियों  को आसानी से दूर करने में मददगार होता है।

इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एसीपी प्रथम व नेशनल जिम्नास्टिक खिलाड़ी महेंद्र सिंह देव ने कहा  एक खिलाड़ी के फिटनेस के लिए फिजियोथेरेपी बहुत महत्वपूर्ण  है।  उनके फिटनेस, स्पोर्ट्स का  फिजियोथेरेपी से पुराना नाता रहा है।  उन्होंने कहा मौजूदा समय में लोग जंक फ़ूड  का ज्यादा सेवन  कर रहे है जिसका नतीजा लोगों का  वजन बढ़ रहा  है।  यह कमर व घुटने कर दर्द का कारण  है। ऐसे  में फिजियोथेरेपी से इसका उपचार कारगर है क्योंकि इसका कोई साइड एफेक्ट नहीं है। ऐसे लोगों को फिजियोथेरेपी के द्वारा अपना उपचार कराना चाहिए।

इस मौके पर फेथ फिजियोथेरेपी के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सेंटर  में गर्दन दर्द, कमर दर्द, लकवा, साइटिका, घुटने का दर्द,  स्लिप डिस्क, कोहनी व एड़ी दर्द, फ्रैक्चर एवं ऑपरेशन के बाद की परेशानियां, ऑपरेशन बाद की जकड़न, मांसपेशियों का सूनापन,  हाथ पैरों की झनझनाहट,  डिस्क का दबाव, मांसपेशियों की चोट आदि का उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक संजय श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव  नाटी ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन  रोहित कुमार ने किया। कार्यक्रम में बीटा 2 के एसएचओ अनिल राजपूत, मीनू सिंह, संजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र मावी , ज्योति सिंह , साधना सिन्हा, रूपा गुप्ता, उज्जवल ठाकुर, रोहित कुमार,  मोहित कुमार, बिट्टू  सिंह, अलोक यादव,अभिषेक यादव, वंशिका , शीला, पल्लव  आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>