" data-ad-slot="">

कोरोना महामारी में अपने खानपान का रखें विशेष ख्याल-श्वेता सिंह, डाईटीशियन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ, जरूरी टिप्स का करें पालन
ग्रेटर नोएडा। मास्क, सोशल डिस्टेन्सिंह और सैनिटाइजेशन के साथ-साथ खान-पान को भी ध्यान में रखना बहुत जरुरी है ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ सके। ज्यादा जरुरी है अगर वास्तविक रुप में खाएंगे तो आप की इम्यूनिटी अच्छी होगी, जिससे आपको रोगों से लड़ने की क्षमता मिलेगी। श्वेता सिंह, डाईटिशियन, सेन्टर फार डाइबिटीज केयर ग्रेटर नोएडा ने बताया कि अगर आप अपने रोज के दिनचर्या में सारे जरुरी विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स, जिन्क लेते हैं तो आप के शरीर को रोग से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। अपने खाने मे मौसम की सब्जियां, फल जोड़ना चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए हमें अपने डाइट में विटामिन-डी,सी, जिन्क को अधिक मात्रा में जोड़ना चाहिए। विटामिन-सी की जरुरत इसलिए होती है, क्योंकि यह शरीर के लिए सुरक्षा कवच तैयार करती है, यह हड्डियों, त्वचा और रक्त नलिकाओं के लिए खास है। हर दिन व्यक्ति को 65 से 90 एमजी विटामिन-सी जरुर लेनी चाहिए, आंवला इसका बहुत अच्छा सोर्स है। रोजाना 1 आंवला सभी उम्र के लोग ले सकते हैं। अमरुद, नीबू, पपीता, कीवी और हरी सब्जियां भी अच्छे सोर्स है। जिन्क भी हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है, इसलिए इस वक्त हमें अपने खाने में जिन्क से भरपूर खाना जैसे ड्राइफूड, मोटा अनाज, ओट्स, दलिया, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज लेना लाभदायक होगा। विटामिन-डी भी उतना ही महत्वपूर्ण विटामिन है, जितना की विटामिन सी और जिन्क। हमें रोजाना 200 आईयू विटामिन–डी जरुर लेना चाहिए। अगर कोई करोना के मरीज है तो उसे बालकनी या खिड़की वाले कमरे में रखना चाहिए, जिससे उसे भरपूर मात्रा में धूप मिलती रहे। विटामिन-डी सब्जियों, फलों में ब्रोकली, बादाम, दूध, अंडा, मशरुम में होता है। कोरोना से लड़ रहे लोगों को अपने खाने का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जो लोग कोरोना से प्रभावित हैं, उन्हें न सिर्फ कमजोरी पैदा हो रही है, बल्कि उनको मानसिक रुप से थका दे रहा है।
————–
-व्यवस्थित भोजन (डाइट प्लान)
-सुबह 6-7 जे 1 गिलास नीबू का पानी ले साथ में थोड़े से बादाम और अखरोट भी या फिर तुलसी की हल्की चाय भी ले सकते हैं।
-आधे घंटे के बाद आधा घंटे हल्की-फुलकी कसरत करें।
-सुबह का नास्ता-एक कटोरी दलिया या बेसन का चिल्ला या पनीर का सैंडविच या अंडे(उबले),1 आटा ब्रेड साथ में एक गिलास मलाई निकला हुआ दूध।
-दोपहर में- 1 फल जैसे संतरा, कीवी, आंवला या 1 गिलास नीबू पानी या काढ़ा।
-दोपहर के खाने में- 2 मिक्स आटे की रोटी, हरी सब्जी, दाल व सलाद या खिचड़ी या चावल (उबले), दाल हरी सब्जी व सलाद।(दोपहर खाने से पहले 1 बार स्टीम जरुर लें।
-सायं 4-5 बजे काढ़ा, एक कटोरी मखाना या स्प्राउट एक कटोरी।
-रात के भोजन में टमाटर का सूप, खाना-7-8 बजे के बीच, जिसमें 1-2 रोटी, हरी सब्जी, सलाद व दाल। 8-30 पर एक बार स्टीम लें। सोने से पहले हल्दी दूध जरुर लें।
-पूरे दिन अजवाइन-हल्दी वाला पानी थोड़ी-थोड़ी देर पर लें। 2-3 बार सेंधा नमक डालकर गरारा करें, अपना बुखार, पल्स व आक्सीजन लेवल देखते रहें। नमक, चीनी व तले हुए खाने से परहेज करें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

19 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

19 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>