" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर शिक्षा सहयोग एवं प्रोद्योगिकी पर की चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री स्वदेश कुमार सिंह ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े समसामयिक विषयों पर गहन, सार्थक एवं प्रभावशाली चर्चा हुई। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास, उद्योग–शिक्षा सहयोग, शोध उन्मुखता तथा तकनीकी उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। श्री स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मंत्री जी के साथ हुई यह भेंट अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रही। उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण, सरल व्यक्तित्व तथा राष्ट्रनिर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत है।  नितिन गडकरी  ने शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल-आधारित अधिगम और तकनीकी समावेशन को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही, उन्होंने इस दिशा में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। यह शिष्टाचार भेंट शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सकारात्मक पहल, उद्योग-संस्थागत सहयोग तथा भविष्य की संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>