" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

शहरवासियों को  स्वस्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए 1 फरवरी को मिनी मैराथन का होगा आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं सक्षम स्पोर्ट्स के सहयोग से मिनी मैराथन  “नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026”  का आयोजनशहरवासियों को फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 5 बजे न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रारंभ होगी। इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई है, ताकि सभी आयु वर्ग एवं विभिन्न फिटनेस स्तर के लोग इसमें भाग ले सकें। प्रेस वार्ता में बताया गया कि सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, गुडी बैग, नाश्ता, गिफ्ट वाउचर एवं ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। वहीं, विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे रूट पर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि आयोजन सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बिजेंद्र सिंह, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जितेंद्र सिंह, जनरल मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज सिंह, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर/प्रिंसिपल प्रियंका रावत, स्पोर्ट्स डायरेक्टर महेश शर्मा, साथ ही सक्षम स्पोर्ट्स एवं ईएफसी जिम के प्रतिनिधि तथा मीडिया सदस्य उपस्थित रहे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है। नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026 को सफल बनाने में ईएफसी जिम (EFC Gym), सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल (Sarvottam International School) एवं स्पोर्ट्स एरीना (Sports Arena) द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>