" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आईईसी  कालेज  में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन,188 से अधिक प्रधानाचार्य व शिक्षक हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 जनवरी। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में कार्यरत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिये शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन संस्थान के सी एफ ओ अभिजीत कुमार, एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, डा. भानु प्रताप सिंह सागर  तथा अतिथि अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, ग़ौतम बुद्ध नगर ने दीप प्रजल्वित करके किया। संस्थान के एक्सीक्यूटिव  निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, तथा डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है तथा शिक्षक ही एक अच्छे राष्ट्र के निर्माता होते हैं।  इस अवसर पर अतिथि अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, ग़ौतम बुद्ध नगर ने सभी शिक्षकों को बधाई देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक तथा संस्थान के एडमिशन हेड नुरुल हसन ने बताया कि इस अवसर पर एनसीआर क्षेत्र के 188 से अधिक प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को शाल ओढाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के डीन एकेड्मिक्स  प्रोफेसर विभूति शरण  ने सभी आयोजनकर्ताओं तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

21 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

23 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>