" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

शारदा यूनिवर्सिटी मे शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को सराहा।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा, “शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, समर्पण और प्रेरणा से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।और उन्होंने यह भी बताया ”गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष। गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष।’

यू जी सी के पूर्व चेयरमैन डॉ. डी.पी.सिंह मे कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे जीवन की दिशा और भविष्य की नींव रखते हैं। आपका हर शब्द, हर प्रयास और हर विद्यार्थी के जीवन में आपका योगदान, राष्ट्र निर्माण की एक अमूल्य साधना है। आप को शिक्षक दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ,मैं ने आपने जीवन काल मैं आपसे भी बहुत कुछ सीखा है, मे आपको नमन करता हूँ lयह कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग के द्वारा किया गया अंत में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस समारोह के मोके पर प्रो चांसलर वाई के गुप्ता, डॉ. टी.जी.सीताराम, डॉ अशोक श्रीवास्तव,वाइस चांसलर डॉ सिबा राम खारा, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, एडवाइजर डॉ. आर पी सिंह डॉ प्रमोद कुमार सहित सभी स्कूलों के डीन HoD फैकल्टी मेंबर्स स्टॉफ उपस्थित रहे l

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>