" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

सेंट जोसेफ विद्यालय में धूमधाम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया…बच्चों ने दी प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,05 सितम्बर। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन में डा. सर्वपल्ली  राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, मैनेजर फादर एंड्रयू कोरिया, सिस्टर् प्रीमा, सिस्टर विजया, नवीं से बारहवीं कक्षा के समन्वयक साजी के. जे., सभी शिक्षकों के प्रतिनिधि स्वरूप चंद्रकांत माहथा एवम् विद्योदिता फिलिप ने डा. राधाकृष्णन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आरम्भ में विद्यालय के विद्यार्थियों के स्वरों- “गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णुः, गुरुर्देवो महेश्वरः” के स्वरों से विद्यालय परिसर गूँज उठा, तदोपरांत विद्यार्थियों ने शिक्षक  एवम् विद्यार्थी के संबंधों से ओत – प्रोत अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें एक  दूसरे के प्रति विश्वास, समर्पण, सद्भावना, दक्षता का हस्तांतरण, भविष्य में शिक्षक की चाहत के परिणाम पाने वाले शिष्य बनने का बचन और साथ ही गुरु श्री परशुराम जी  की तरह सारा ज्ञान उड़ेल देने वाले गुरु और आज  के युग में भी डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे अध्यापक पाने की चाहत साफ दिखी। कार्यक्रम के मध्य में मौसम की बरसात का व्यवधान भी आया लेकिन प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी के पर्याप्त प्रबंधों के  फलस्वरूप सभी विद्यार्थियों को छाया में स्थानांतरित कर अल्प व्यवधान के बाद कार्यक्रम ज़ारी रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस की बधाई एवम् शुभकामनाओं के साथ संदेश दिया कि: “हम शिक्षकों को सम्मान  इसलिए  मिलता है कि हम सभी विद्यार्थियों में अपने आपको, अपने स्वयं के बच्चों देखकर उनके मानसिक एवम् सामाजिक विकास का पूर्णरूप से ध्यान रखते हैं, सभी अध्यापकों के लिए अतिआवश्यक है कि द्वेष -भाव, धन संकलन या अन्य चमक की दौड़ मैं न पढ़कर अपने कर्तव्यों को याद रखते हुए उनका पालन करें और विश्वास की इस डोर को टूटने न दें”  साथ ही सभी विद्यार्थियों एवम् विशेषकर अभिभावकों को भी संदेश दिया कि अगर अपने जीवन का सबसे अनमोल धन शिक्षक को समर्पित कर ही दिया है तो विश्वास के स्तंभ को कमजोर न होने दें। इसी  कड़ी में  विद्यालय के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने भी सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अच्छे शिक्षक के रूप  में समाज में स्थान बनाने का आग्रह किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>