होम्योपैथी के जनक डा.सेमुअल हैनीमैन का मनाया गया 271 वें जन्मदिन, होमियोपैथिक चिकित्सा से बीमारी का समग्र इलाज संभव

The 271st birthday of Dr. Samuel Hahnemann, the father of homeopathy, was celebrated. Homeopathic medicine provides holistic treatment for all diseases.

ग्रेटर नोएडा। होम्योपैथी के जनक डा.सेमुअल हैनीमैन के 271 वें जन्मदिन के अवसर पर ग्रेटर नोएडा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने कालेज पार्क स्थित होटल हॉलिडे इन में विश्व होमियोपैथिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व अपर निदेशक, होम्योपैथी ,राजस्थान सरकार डा. धीरेंद्र बैंसला ने बताया कि वर्तमान मोदी सरकार ने होम्योपैथी के विकास पर बहुत ध्यान दे रही है। इस चिकित्सा पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाया है। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में एसएसआरएच एकेडमी से मुख्य अंतराष्ट्रीय होमियोपैथिक वक्ता व शिक्षक डा.प्रेम शर्मा दिल्ली रहे। उन्होंने मरीज की भाषा को समझ कर कैसे माइंड के लक्षण चुने विषय पर व्याख्यान के साथ केस प्रेजेंटेशन भी दिया।  दिल्ली के अन्य प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डा.एस.पी. ने अपने संबोधन में होमियोपैथिक की मानसिक समग्रता पर महत्व डालते हुए मेंटल एप्रोच से इलाज का जिक्र किया। मेरठ से डा.रजनीश भारद्वाज व डा.प्रदीप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.ए.के.सिंह, महासचिव डा. जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डा. हेमंत कुमार, मुख्य संयोजक डा.अजय भाटी, मुख्य सहयोगी डा.शिखा गोयल, डा.ए.के.पांडे, प्रोफेसर (डा.) कथिका चट्टोपाध्याय, डा.राशिद अख़्तर, डा.विजय गोस्वामी, डा. तरुणा सिंह के साथ अन्य सम्मानित होमियोपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने बाले डा.गगनदीप आहुजा को सम्मानित किया गया। नोएडा होम्योपैथिक एसोसिएशन के डा.राहुल तिवारी ने ऑर्गनों ऑफ़ मेडिसिन के इंट्रोडक्शन पार्ट पर अपना संबोधन किया। अंत में राजकीय होम्यो.चिकित्सा अधिकारी डा.अवनीश अग्निहोत्री ने सभी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES