ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वर्ड स्कूल दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित कर रहा है। इस उत्सव का थीम रखा गया है सीप के मोती। स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में पहले दिन 4 अक्टूबर की थीम है “प्रकृति स्वर की समता पृथ्वी की लय” जिसमें नर्सरी से 5वीं तक के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें पंचतत्व का संदेश देने के लिए प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 5 अक्टूबर का थीम है “दशावतार” जिसमें छठवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे प्रस्तुति देंगे। दशावतार में भगवान के दशों अवतार के बारे में प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारा यह वार्षिकोत्सव बच्चों को नैतिक मूल्य के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी जाती है, बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों को एक संदेश देना है कि सभी भारतीय संस्कृति कला और नैतिक मूल्यों को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्य को समझें। इस दौरान स्कूल की उप प्रधानाचार्य व वार्षिकोत्सव में शामिल शिक्षिकाएं मौजूद रही।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…