" data-ad-slot="">

एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “शेपिंग द फ्यूचर ऑफ फार्मेसी” पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ग्रेटर नोएडा द्वारा “फार्मेसी के भविष्य को आकार देना: डिजिटल परिवर्तन और नवाचारों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाना” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सम्मेलन की अध्यक्षता की, वहीं डॉ. मोजाहिदुल इस्लाम, निदेशक, एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने फार्मेसी और हेल्थकेयर के बदलते स्वरूप पर अपने विचार रखे। डॉ. जावेद अली, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने लिपोसोम्स के औषधीय उपयोग और उनकी आधुनिक चिकित्सा में भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. एस.के. अब्दुल रहमान, डीन एवं प्रोफेसर, गलगोटियास विश्वविद्यालय ने आई.पी.आर. (बौद्धिक संपदा अधिकार) के महत्व और फाइलिंग प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. मनोज शर्मा, क्यूपीपीवी एवं प्रमुख, ग्लोबल पेशेंट सेफ्टी सिस्टम एंड फार्माकोविजिलेंस, विन मेडिकेयर प्रा. लि., नई दिल्ली ने फार्माकोविजिलेंस के महत्व तथा एडीआर के प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। डॉ. तनवीर नवेद, डिप्टी डीन, फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस, एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा ने पोस्ट कोविड-19 युग में औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 70 से अधिक ऑफलाइन एवं 50 से अधिक ऑनलाइन पोस्टर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य और नवाचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही, कॉलेज द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 एवं फार्माकोविजिलेंस वीक 2025 के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मेलन फार्मेसी क्षेत्र में डिजिटल नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>