ग्रेटर नोएडा। मंगलमय संस्थान में आईक्यूएसी विभाग ने मार्केटिंग सेमिनार आयोजित हुआ, जिसका शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल के निर्देशन में डॉ. पूजा गोयल ने वाइस चेयरमैन आयुष मंगल, निदेशक अरूण राणा, सेमिनार निदेशक डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. राजकुमार, मुख्य वक्ता राजशेखर डेविड, डिप्टी जनरल मैनेजर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, डॉ. अंषु गोयल, डॉ. आषुतोष सभी वक्ताओं तथा विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सेमिनार का आरम्भ किया। डेविड ने बदलते हुए युग में मार्केटिंग के क्षेत्र में हुए विद्यार्थियों को अग्रसर करते हुए बताया डिजिटल मार्केटिंग के विकास का महत्व समझाते हुए बताया कि कैसे कोविड-19 की महामारी से झूझते हुए विपणन को अपनाया जा सकता है। इस ऑनलाइन सेमिनार में संस्थान के वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया मंगलमय संस्थान हमेशा बदलते वातावरण में कैसे अपने आप को अभिप्रेरित करते हुए समाज के अभिन्न अंग का भाग होते हुए विकास की दिषा में अग्रसर कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को नियोजन से लेकर नियंत्रण तक सभी कार्यप्रणाली पर गुणवत्ता बनाये रखनी चाहिये।
वेबिनार की वक्ता डॉ. अंषु गोयल ने रिटेल मैनेजमेंट के बारे में बताया कि यह वह प्रक्रिया है जो दृष्य मर्चेंडाइजिंग की अवधारणा का अवलोकन करता है और ग्राहक संबन्ध प्रबंधन, कर प्रबंधन और बिक्री प्रबंधन पर जोर देना है। डॉ. आषुतोष गौर ने छात्रों को बताया कि कैसे व्यवसाय में उत्पादकता, गुणवत्ता और सुरक्षा सुधार के लिये व्यवस्थित दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हुए कैसे सफल हो सकते हैं। अरूण राणा ने छात्रों को बताया कि कैसे नई-नई तकनीकों को अपनाकर उद्यम में परिवर्तन किये जा सकते हैं। डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने धन्यवाद करते हुए कहा कि मंगलमय हमेशा इस तरह के सेमिनार विभिन्न क्षेत्रों में करता रहता है। चेयरमैन अतुल मंगल और वाइस चेयरमैन आयुष मंगल हमेषा प्रेरित करते हैं कि इस प्रकार के सेमिनार से विद्यार्थियों को बहुत अच्छा सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार, डॉ. भरत गहलोत, डॉ. श्वेता कुलश्रेष्ठ, डॉ. पोयम शर्मा, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. मुनीष तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। सभी का धन्यवाद करते हुए डॉ. पूजा ने कार्यक्रम समाप्त किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…