" data-ad-slot="">

जीबीयू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का किया आयोजन, वक्ताओं ने पर्यावरण पर रखे अपने विचार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 जून। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनवायरनमेंटल साइंस विभाग (स्कूल ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज एंड एप्लाइड साइंसेज), स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस, सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल लॉ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा बायोडाइवर्सिटी कन्सरवेशन फॉर इकोलॉजिकल विषय पर विश्व पर्यावरण दिवस के दिन राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के बाद गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज एंड एप्लाइड साइंसेज के अधिष्ठाता प्रोफेसर निरंजन प्रकाश मेल्कानिया ने स्वागत किया और पर्यावरण विज्ञान, जैव विविधता और पारिस्थितिक बहाली के संबंध और महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात वक्ता के रूप में उपस्थित प्रोफेसर एस.के.गखर, कुलपति इंदिरा गाँधी यूनिवर्सिटी, हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्य, विश्व पर्यावरण दिवस के 2021 के थीम –रीइमेजिन,रीक्रिएट तथा रीस्टोर, क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता, महामारी और पर्यावरण तथा इकोसिस्टम के मूल्य पर विस्तार से अपनी बात रखी I गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.भगवती प्रकाश शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि ‘’हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के मूल्य के बारे में सूचित करने के लिए मनाया जाता है I यह दिन दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है कि प्रकृति को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और इसके मूल्य को संरक्षित किया जाना चाहिए I यह दिन दुनिया भर में पर्यावरण द्वारा लोगों को दी गई हर चीज का सम्मान करने और पहचानने के साथ-साथ इसकी रक्षा करने का वादा करने के लिए मनाया जाता है I अवकाश प्राप्त न्यायधीश आर.बी. शर्मा ने पर्यावरण दिवस न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंत में स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस के अधिष्ठाता तथा सेंटर फॉर एनवायरनमेंट लॉ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के समन्वयक डॉ .के.के द्विवेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिसमें उन्होने सभी आदरणीय वक्ताओं और इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस के छात्र यथार्थ चौहान तथा मिलिंद सारस्वत द्वारा किया गया। कार्यक्रम को तकनीकी सहायता स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संतोष कुमार तिवारी तथा स्कूल की छात्राओं अभिलाषा, माहीन और छात्र यथार्थ चौहान और मिलिंद सारस्वत द्वारा प्रदान की गयी । इस अवसर पर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया I

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>