रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार को किसान नेता के मजदूर का शव खेत मे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार कस्बा निवासी नरसिंहपाल किसान संगठन लोकशक्ति के कार्यकर्ता हैं तथा खेतों में काम करने के लिये उनके यहाँ गांव जजोड़ा, थाना रजपुरा, बदायूँ निवासी 70 वर्षीय मुन्शी बतौर मजदूर रहता है। जिसका शव रविवार दोपहर बाद जंगल मे लगी ट्यूबेल के समीप खेत मे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये और पुलिस को जानकारी दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान से आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पीट-पीट कर उनकी हत्या की है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया है तथा तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर समूचे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…