" data-ad-slot="">

एचआईएमटी ग्रुप ऑफ़  इन्स्टीट्यूशन्स में तीन दिवसीय स्प्रिएस्टा वार्षिक उत्सव का हुआ शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ़  इन्स्टीट्यूशन्स में तीन दिवसीय स्प्रिएस्टा वार्षिक उत्सव का शुभारंभ खेल प्रतियोगिता से हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस में खेल-कूद प्रतियोगिता मे अलग-अलग संस्थानों से करीब 60 टीमों ने अलग-अलग खेलों मे भाग लिया। कार्यक्रम का  उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल, सचिव अनिल बंसल, एवं समूह निर्देशक डॉ. सुधीर कुमार ने फीता काटकर किया। खेल कूद प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 100 मीटर रेस का आयोजन किया गया। महिला छात्रा रेस मे प्रथम विजेता ऋतु सिंह- जी.एल.बजाज, संस्थान से रही एवं द्वितीय विजेता शालू चौहान, आईआईएमटी से रही। पुरुष छात्र रेस मे प्रथम विजेता अंकित- जीएनआईओटी एवं द्वितीय विजेता मोहम्मद तौशिफ- आईएमआई रहे। कबड्ड़ी, वॉलीबॉल,  बॉस्केटबॉल के खेल अभी जारी है। कैरम में महिला छात्रा मे प्रथम विजेता वर्षा एवं निधि एच.आई.एम.टी. कॉलेज एवं द्वितीय विजेता दिव्या एवं पूर्वी एच.आई.एम.टी.कॉलेज से रहे। कैरम मे पुरुष छात्र मे प्रथम विजेता अर्णव मौर्या – विश्वेश्वर्या कॉलेज एवं नितिन राजपूत एम.एम.एच. कॉलेज एवं द्वितीय विजेता फहद इक़बाल- एच.आई.एम.टी. एवं अविनाश कुमार आई.एम.आई. कॉलेज से रहे।  चेस में  प्रथम विजेता अभिषेक चौधरी लॉयड कॉलेज एवं द्वितीय विजेता रचना लॉयड कॉलेज से रहे।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कार्यकारी निदेशक, डॉ विक्रांत एवं कविता चौधरी की देख रेख में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी कॉलेज के निर्देशक डॉ. अनुज मित्तल, लॉ कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ टी. के. अग्रवाल, मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉलेज के निर्देशक डॉ. सुधीर राजगुरु, एजुकेशन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनोरमा एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टाफ मौजद रहे। खेल दिवस कार्यक्रम के मुख्य संचालक डॉ. नितिन ने सभी समन्वयकों के साथ मिलकर सभी खेलो का भली भाती संचालन कराया। संस्था के समूह निदेशक डा. सुधीर कुमार ने सभी भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाये दी एवं भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं मानव जीवन मे खेल खुद के महत्त्व के बारे मे बताया।   संस्था के चेयरमेन हेम सिंह बंसल ने विजेता छात्र छात्राओं एवं टीमों को प्रोत्साहित करते हुए जीत के लिये शुभकामनाएं दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

1 day ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

1 day ago

महर्षि पाणिनि वेद-वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल में सम्पन्न हुई ‘उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज–2026’

संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने…

2 days ago

सेन्ट जोसेफ स्कूल में  राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप में हुए खिताबी मुकाबले, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में चल रही बालिका वर्ग की सी.…

3 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. राष्ट्र स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

ग्रेटर नोएडा,28 अगस्त। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में चल रही बालिका वर्ग की…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>