" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

अवैध खनन में बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली जब्त, चालक फरार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार तड़के अवैध रूप से खनन कर बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। जबकि चालक पुलिस को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गुरुवार सुबह सिरौली बांगर उर्फ पलाहका गांव के समीप अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान बालू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर खनन विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र के हरियाणा सीमावर्ती होने के कारण पुरानी यमुना नदी से अवैध बालू खनन का कारोबार लम्बे समय से जारी है। सूत्रों के मुताबिक गत दिनों मामला हाईलाइट होनेवके कारण प्रशासनिक सख्ती से इस पर कुछ हद तक शिकंजा कसा गया। बीते दिनों कुछ खदानों को भी ध्वस्त किया गया था लेकिन पुनः बालू से लदे ट्रेक्टर पकड़े जाने के कारण स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से बालू खनन कारोबार जारी रहने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>