" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का हुआ शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया  है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा खेल भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। साथ ही अनेक अन्य विद्यालयों के प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भारतीय तैराक भानु सचदेवा जी उपस्थित रहे। तैराकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 1998 में राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह का संचार किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भानु सचदेवा स्पर्श समूह के सीईओ डॉ. अमित सक्सेना एवं प्रधानाचार्या ज्योति राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

विद्यालय के प्रधान छात्र एवं प्रधान छात्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि भानु सचदेवा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, संयम और मानसिक संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों को नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास प्रदान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व प्रतिभागियों को नियमों एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी गई।शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ निशाना साधा। दर्शकों ने तालियों एवं उत्साहवर्धन के माध्यम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। यह शूटिंग चैंपियनशिप विद्यार्थियों के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>