" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दर्दनाक सड़क हादसा में मसाला व्यपारी समेत दो की मौत, एक घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
रबूपुरा। रविवार शाम कस्बे से रुपये कलेक्शन कर लौट रहे मसाला व्यापारी की कार में रबूपुरा-झाझर मार्ग पर एक बेकाबू निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस कार को कुचलते हुए पास में बने प्राथमिक विद्यालय की दीवार में जा कर रुकी। घटना में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके एक साथी की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार कस्बा ककोड़ निवासी पुरुषोत्तम उर्फ डब्बू अग्रवाल किचन मसला व्यापारी हैं तथा आस-पास कस्बों में मसले की सप्लाई करते हैं। बताया जाता है रविवार को समय वह अपने दो साथियों मोहित पुत्र पीयूष निवासी शेखसराय बुलन्दशहर व रिंकू अमरसिंह निवासी सैदमपुर ककोड़ के साथ रुपये कलेक्ट करने रबूपुरा आये थे। आरोप है वहाँ से लौटते समय करीब 6 बजे जैसे वह रबूपुरा-झाझर मार्ग स्थित गांव मेंहमदपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही जेवर- सिकंदराबाद मार्ग पर चलने वाली एक तेजगति निजी बस ने उनकी रिनॉल्ड कार में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बस इतनी तेज गति में थी कि कार को कुचलते हुए पास में बने प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़कर खाई में जाकर रुकी।
हादसे में कार सवार मसाला व्यापारी पुरुषोत्तम उर्फ डब्बू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी मोहित व रिंकू गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बस सवार भी कई लोग चोटिल हो गए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से घायलों को कार से निकाल कर ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि उपचार के दौरान रिंकू की भी मौत हो गई जबकि मोहित गम्भीर स्थिति में उपचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>