" data-ad-slot="">

बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालो को यंग एक्सिलेन्स अचीवर अवार्ड से किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,01 जुलाई। जीएनआईओटी कॉलेज में यंग एक्सिलेन्स अचीवर अवार्ड-2022  का आयोजन जिसमें ध्रुव क्लासेस कोचिंग संस्थान की तरफ से आयोजित किया गया। इस वर्ष बोर्ड के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गौतम बुद्ध नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों को आमंत्रित करके उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम, सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता रजनीश राय, स्वाध्याय केंद्र के संस्थापक संतोष राय, आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के मुख्य केंद्र में बच्चे रहे जिनका उत्साह वर्धन और मनोबल बढ़ाने का कार्य सभी वक्ताओं ने किया,    साथ ही उनको बताया कि किस प्रकार से भविष्य में अपने प्रयासों को और बढ़ाते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करें और देश सेवा में अपना योगदान दें। विधायक तेजपाल नागर ने अपने शिक्षक के रूप में अनुभवों को भी बताया कि कैसे एक बच्चा औसत से बेहतर का रास्ता तय कर सकता है। वहीं मंत्री रघुराज प्रताप सिंह  ने भी अपने बाल जीवन से वर्तमान तक के अनुभवों के आधार पर देशसेवा का मंत्र दिया जिसका सभी श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। साथ ही शिक्षा के लिए जरूरी अन्य स्वास्थ्य, सामाजिक ज्ञान, वैदिक ज्ञान इत्यादि पर भी सभी वक्ताओं ने जोर दिया।

कार्यक्रम में आने वाले सभी बच्चे और अभिभावक बहुत ही उत्साहित होकर इसका हिस्सा बने। सभी उपस्थित बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ध्रुव क्लासेस के संस्थापक और केमेस्ट्री के अध्यापक पवन राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया, जिसमें उन्होंने बच्चों को केंद्रित होकर अपने पढाई पर ध्यान देने का सुझाव दिया साथ ही उनको शिक्षा के क्षेत्र में हर सम्भव मदद और सहायता देने का वादा किया, जिसमें बच्चों को आर्थिक मदद भी शामिल है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>