" data-ad-slot="">

एनआईयू में नर्सिंग छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने बी.एससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम में एडमिशन कराने वाले छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ नर्सिंग के माहौल और फैकल्टी मेंबर से परिचित कराया गया।  इस कार्यक्रम में एनआईयू के चांसलर डॉ. विक्रम सिंह,  वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज, एनआईआईएमएस हॉस्पिटल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. डॉ. प्रसनजीत कुमार, रजिस्ट्रार प्रो (डॉ.)  मनु अरोड़ा,  प्रो. (डॉ.) मुकेश पाराशर और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) आयशा कुरैशी पूर्व-प्रो., कॉन, एम्स, दिल्ली, डीन स्कूल ऑफ नर्सिंग, गलगोटियास यूनिवर्सिटी शामिल हुए। सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए एनआईयू के चांसलर डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम आपके जीवन के अगले स्टेज में पहला और बहुत महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाला है। एनआईयू में हमारा लक्ष्य रहता है कि युवा और उत्साही छात्रों को अनुशासित, रचनात्मक और एथिकल प्रोफेसनल्स (नैतिक पेशेवर) के रूप में विकसित किया जाए जो आगे चलकर न केवल इंडस्ट्री में काम करने लायक हो बल्कि वे जीवन में भी एक सभ्य व्यक्ति बन सकें।

यूनिवर्सिटी की वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने छात्रों का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि इस साल आप जैसे मेधावी छात्रों का कैम्पस में होना हमारे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। हम सभी छात्रों का उनके जीवन के इस नए फेज में स्वागत करते हैं। हमारी फैकल्टी के पास इंडस्ट्री का अनुभव और बुनियादी ढांचा है जो सभी छात्रों को सीखने में उनकी मदद करेगा। सीखने की प्रक्रिया में रिसर्च और इनोवेशन दो मजबूत स्तंभ होते हैं। हम छात्रों को काबिल प्रोफेसनल्स बनाने के लिए उन्हें इसी तरह से प्रशिक्षित करते हैं। प्रो. वाइस चांसलर प्रो (डॉ) परसंजीत कुमार ने भी यूनिवर्सिटी के बारे में बताते हुए नए छात्रों का स्वागत किया।  उन्होंने यूनिवर्सिटी की हालिया उपलब्धियों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेज के उद्देश्य, इतिहास और प्रतिष्ठा से भी छात्रों को अवगत कराया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) आयशा कुरैशी (पूर्व-प्रो., कॉन, एम्स, दिल्ली, डीन स्कूल ऑफ नर्सिंग, गलगोटियास यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा) ने अपने भाषण में कहा कि मुझे ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है। मैं आप जैसे मेधावी छात्रों से मिलकर काफी गर्व और धन्य महसूस कर रही हूँ। मैं इस चीज से आश्वस्त हूँ कि एनआईयू में मेडिकल के छात्रों को जिस तरह की शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, उससे हमारा स्वास्थ्य सुरक्षित और सुसज्जित हाथों में लगता है। इसके बाद प्रोग्राम को स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार ने अपने संबोधन से आगे बढ़ाया।  उन्होने नर्सिंग करियर के हर एक पहलू के बारे में छात्रों को बताया। उनके भाषण से हॉल में मौजूद सभी छात्र प्रेरित हुए। इसके बाद उन्होने  एनआईयू कैम्पस में स्कूल ऑफ नर्सिंग, हर तरह की लैब, फैकल्टी, क्लीनिकल फैसिलिटी और अन्य सुविधाओं के बारे में बताया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>