" data-ad-slot="">

एनसीसी कैडेट का ग्रुप कमांडर ब्रिगे. सलभ सोनल ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। 38वीं उ.प्र. वाहिनी, हापुड़ द्वारा गलगोटिया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन मंगलवार को एनसीसी समूह मुख्यालय, ग़ाज़ियाबाद ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सलभ सोनल द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया। कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अजय कोहली द्वारा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सलभ सोनल का स्वागत किया तथा कैडेटस के द्वारा गार्ड आनर्स दिया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने फ़ायरिंग, ओ.टी., मैप रीडिंग, टैंट पिचिंग, फ़ील्ड सिंगनल व हैल्थ हाइजिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेटस से वार्ता कर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सभी कैडेटस को ग्रुप कमांडर द्वारा  एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने हेतु व घर घर तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित किया तथा सेना में उच्च शिखर पर पहुँचने के लिये भी प्रेरित किया। जिससे सभी कैडेटस ने भाव विभोर होकर भारत माता की जय के नारे लगाये।

विश्वविद्यालय से मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने कैडेटस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाइस चांसलर डॉ. प्रीती बजाज ने कैडेटस को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुँजी है। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने गलगोटियाज विश्वविद्यालय के सहयोग लिये धन्यवाद प्रेसित किया और जीसीईटी के डायरेक्टर ब्रिजेश कुमार, जी.यू. पॉलिटेक्निक के डीन मोहित गहरवार, मीडिया प्रभारी श्रीशांत शर्मा एवम् भगवत प्रशाद शर्मा, एनसीसी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा, को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्रुप कमांडर  के निरीक्षण के दौरान कैम्प में तैनात समस्त अधिकारी, कैम्प कमांडेट अजय कोहली, डिप्टी कैम्प कमांडेट कर्नल जे.एस. पवार रिसालदार, मेजर दुर्योधन सिंह, कैम्प कैप्टन कर्मवीर सिंह, ले. प्रदीप कुमार, ले. ममता व समस्त पी. आई. स्टाफ़ मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>