" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कराया जा रहा है मजदूरी का काम, अभिभावकों में गुस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। सरकार सब पढ़े-सब बढ़े जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाकर भले ही शिक्षा को बढ़ावा देने का भरसक प्रयास कर रही है मगर नौकरशाही के चलते इसकी तस्वीर विपरीत नजर आ रही है। पूर्व में स्कूलों में छात्रों से झाड़ू लगवाने, बर्तन साफ करने जैसे मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से मजदूरों का कार्य कराया जा रहा है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह मामला है जेवर विकास खंड के गांव नगला पदम में स्थित प्राथमिक विद्यालय का। जहां बच्चों से झाड़ू लगवाने, बर्तन साफ कराने के साथ ही मजदूरी वाला कार्य भी कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल विभिन फोटो में दिख रहा है कि बच्चे झाड़ू को उठाकर विद्यालय की सफाई करने में लगे हुए हैं। कुछ छात्र चिनाई जैसा कार्य भी कर रहे हैं तो कुछ सीमेंट, रोड़ी का मसाला बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं साथ मे खड़ी एक अध्यापिका दिशा निर्देश की मुद्रा में दिखाई पड़ रही हैं।

मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है उनका कहना है कि यह रोजाना का काम है। बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं लेकिन अध्यापकों द्वारा  साफ-सफाई व अन्य कार्य कराए जाते हैं। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर अग्रसित है। सरकार गांव में खुले सरकारी स्कूलों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान जैसी तरह-तरह की योजनाएं चला रही है जिसमें ग्रामीण स्तर के भविष्य को संवारने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है। लेकिन स्कूल में तैनात अध्यापक बच्चों के हाथ में कॉपी पेंसिल देने की वजह उन्हें झाड़ू व चिनाई का समान थमा रहे हैं।

अभिभावक मुकुट सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में उनके दो बच्चे पढ़ने जाते हैं आरोप लगाया  कि अध्यापक शिक्षा देने की वजाय उनसे टॉयलेट साफ कराते हैं।जिससे छात्रों को जीवन अंधकार में हो रहा है।स्कूल के बिगड़े हालात को देखकर पहले भी कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में भेजना बंद कर दिया है। अब ग्रामीण मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री से कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>