रबूपुरा। गांव में विगत एक माह से खराब पड़े विधुत ट्रांसफार्मर को बदलने की एवज में कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से हताश ग्रामीणों में पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। गांव फलैदा निवासी सुमित, रविन्द्र, धर्मी, रामवीर, संदीप, मनीराम, दीपक आदि का आरोप है कि उनके पड़ोस में लगा विधुत ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब पड़ा हुआ है। जिसे बदलने की एवज में कर्मचारियों द्वारा 5 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है उपभोक्ताओं के असमर्थता जताने पर उन्हें विभिन्न प्रकार की धमकी दी जाती हैं तथा लाइनमैन रुपये नहीं मिलने ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने व कहीं भी शिकायत करने की धमकी देते हुए गाली गलौज पर उतारू हो जाता है।
मामले की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किये जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के चलते ग्रामीणों में रोष है तथा हताश होकर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। उधर उपखंड अधिकारी शंकर प्रसाद का कहना है की मामला उनकी जानकारी नहीं हैं। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…