" data-ad-slot="">
Categories: EDITORIAL

वतन के रखवालों को सलाम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

सौ-सौ बार नमन है उनको, उनको बारम्बार प्रणाम।
मातृभूमि की रक्षा में जो, जीवन का दे गये बलिदान।
??????????????
आन-बान पर खेल गये वो, देश की शान बचाने को।
प्राणों की आहुति दे गये, अपना धर्म निभाने को।

?
सारा देश ऋणि है उनका, देश पै हो गये जो कुर्बान।
??????????????
द्रास-कारगिल की चोटी पर, बहुत घनी थी ऊँचाई।
धोखे से जा बैठा दुश्मन, बात समझ कुछ ना आयी।
?
रातों-रात घेर लिया दुश्मन, कर दिया उसका काम तमाम
??????????????
भारत माँ के उन वीरों नै, दुश्मन के छक्के छुड़ा दिये।
पल की देर लगायी ना फिर, जाके बंकर उडा दिये।
?
हो़श ठिकाने लगा दिये जब काँप गया था पाकिस्तान।
??????????????
भीषण युद्ध हुआ वहाँ पर फिर, एक घडी ऐसी आयी।
ताबड़तोड़ चलें थी मौत वहाँ पर मँडरायी।
*
पीठ दिखाई ना दुश्मन को,चाहे सीने में गोली खायी।
बोल रहे जय भारत माँ की, शरहद पै फौजी भाई।
?
दूध लजाया ना जननी का, प्राणों का दे गये बलिदान।
कर्ज चुकाया भारत माँ का, प्राणों का दे गये बलिदान।
????????माँ ????
चले गये जिस माँ के बेटे, वो माँ कैसे रहती होगी।
अपने मन की पीडा को वो, माँ कैसे सहती होगी।
*
फिर से आना कोख मेरी तुम, मन में ये कहती होगी।
सौ-सौ बार जनूँगी तुम को, कहकर खुश रहती होगी।
?
वीर की माता कहलाऊँगी, मन में एक यही अरमान।
???छोटी बहन?
आज तिरंगे में क्यों लिपटे, एक बार बोलो भैय्या।
चिर निद्रा में क्यों सोये हो, आँखें तो खोलो भैय्या।
*
सौगंध तुम्हें है राखी की, बहना को गले लगा लो तुम।
उस सूनी पड़ी कलाई में, ये राखी तो बँधवालो तुम।
?
छोटी बहना हाथ जोड कर, भैय्या तुम को करे प्रणाम।
??प्रिया-भार्या??
क्या बात हुई है आज यहाँ, इतने सज-धज कर आये हो।
मातृभूमि की माटी का तुम, चन्दन आज लगाये हो।
*
फूलों के हैं हार गले में, कोई तीर्थ करके आये हो।
या तुम जननी जन्मभूमि का, कर्ज चुका कर आये हो।
*
बरस रहे थे फूल वहाँ, जिस पथ तुम चलकर आये हो।
सब ओर तुम्हारी जय जय थी, क्या पुण्य कमाकर आये हो।
*
लगता है तुम मात-पिता का, मान बढ़ा कर आये हो।
क्या भारत माँ के चरणों में, शीश चढ़ा कर आये हो।
*
मिटा दिया है दुश्मन को, ये हमें बताने आये हो।
खाई हैं सीने में गोली, वो हमें दिखाने आये हो।
*
माँथे की बिंदी अमर हुई, और हो गया अटल सुहाग मेरा।
जनम-जनम में तुम ही मिलना उज्ज्वल हो गया भाग्य मेरा।
*
कंधा दूँगी मैं अर्थी को, तुम ले लेना प्रणाम मेरा।
मैं वीर की पत्नी कहलाऊँगी, रोशन होगा नाम तेरा।
?
भारत माँ का आज आपने, जग में बहुत बढाया मान।
??????????????
भगवत की लेखनी धन्य हुई, वीरों की गाथा गा करके।
पावन हो गयी वाणी भी, उनका यशगान सुना करके।

वीरों को शीश झुका कर के, हम सदा करें उनका सम्मान।
????????????

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

18 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

18 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>