" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल ग्रेनो में 12वीं प्री-बोर्ड ऑफलाइन परीक्षाएं शुरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सामाजिक दूरी में बैठे बच्चे, सेनिटाइजेशन के साथ मास्क लगाना था जरुरी
-अभिभावकों के सहमति से बच्चे पहुंचे स्कूल, प्रधानाचार्य ने जतायी खुशी

ग्रेटर नोएडा,1 फरवरी। सेन्ट जोसेफ स्कूल में कक्षा बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरु हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्कूल में आने की ललक दिखायी तथा अधिकतम विद्यार्थी समय से पहले ही स्कूल में आ गए, वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे थे। तापमान जांच के साथ उचित दूरी बनाने के साथ एक दूसरे को लेखन सामग्री व अन्य आदान प्रदान पर रोक रही। कक्षा 12वीं में कुल 164 विद्यार्थी नामांकित हैं तथा सभी उपस्थित रहे। इससे अभिभावकों की उनके बच्चों को स्कूल भेजने की इच्छा व विद्यार्थइयों की स्कूल आने की ललक का अंदाजा लगाया जा सकता है। कक्षा-10वीं में प्री-बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति शतप्रतिशत रही। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टो ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कक्षा 11वीं के अभिभावकों के साथ गोष्ठी की तो अधिकतम सभी अभिभावकों ने स्कूल खोलने का आग्रह किया, इसलिए सोमवार से कक्षा-9वीं व 11वीं की ऑनलाइन कक्षाएं बंद कर दी गयी तथा सभी विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया गया और वहां भी अधिकतम विद्यार्थी उपस्थित रहे। साथ ही उनके चेहरे पर खुशी झलकती दिखायी दी। प्रधानाचार्या ने पिन्टो ने खुशी जताते हुए कहा कि स्कूल बच्चों का दूसरा घर है, इसलिए उन्हें निःसंकोच स्कूल आना चाहिए साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षा में सहयोग देना चाहिए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>