" data-ad-slot="">

विश्व हिन्दू परिषद श्रीराम मंदिर निधि के लिए चलाया समर्पण अभियान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 जनवरी। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एडवोकेट का मुख्य अथिति के रूप में आगमन ग्रेटर नोएडा के अवध ग्रीन हैबिटेड सेन्टर में हुआ। विहिप के गौतम नगर मंत्री करन कपूर व उनकी टीम ने परीचौक पर मुख्य अतिथि का फूलों की माला एवं श्रीराम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण में समाज की सहभागिता और समर्पण निधि को लेकर जिला स्तर की गोष्ठी की। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। एडवोकेट ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चला रहे हैं।
इस संदर्भ में विहिप के कार्यकर्ता जगह जगह पर जागरूकता रैलियां भी निकाल रहे हैं साथ ही लोगों से मंदिर निर्माण कार्य हेतु समाज के लोगों की पवित्र आर्थिक कमाई का आंशिक रूप घर घर जाकर एकत्र कर रहे है। उन्होंने बताया कि देश के कोने कोने से लोग मंदिर निर्माण में योगदान देने के लिए आगे आ रहे है। विदेश में रहने वाले भारतीयों के बारे में सवाल पूछने पर एडवोकेट जी ने कहा कि 27 फरवरी के बाद विदेश की धरती पर भी लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। गौरतलब है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए विदेश में रहने वाले भारतीय मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दे रहे हैं।
गौरतलब हो विश्व हिन्दू परिषद व अन्य कई संगठनों के साथ मिलकर अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट 15 जनवरी 2021 से जनजागरण एवं निधि समर्पण अभियान चला रहा है। जो आगामी 27 फरवरी तक समाज से निधि एकत्र करने का काम करेगा। गोष्ठी कार्यक्रम संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंच का संचालन सौरभ बंसल ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को श्रीराम दरबार का मूर्तिस्वरूप भेंट किया।
मौके पर विहिप के क्षेत्रीय विभागाध्यक्ष प्रेमपाल नागर, जिला कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, प्रान्त सहमंत्री राजकुमार डूगर, गुरुकुल से रविकांत दीक्षित मंचासीन रहे। साथ ही कार्यक्रम में विहिप के मेरठ प्रान्त से संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ, सह प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पांडेय, ललित शर्मा, लायकराम, रवि शर्मा, गौरव चपराना, दिलीप पांडेय, करन कपूर, विक्रम बघेल, चंदन झा समेत प्रान्त, भानु प्रताप सिंह, प्रचार प्रमुख, गौतम नगर विश्व हिन्दू परिषद, जिला एवं नगर स्तर के अन्य तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>