" data-ad-slot="">

उत्तर प्रदेश सरकार ओलंपिक कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी को लक्ष्मण पुरस्कार से करेगी सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में रियो पैरा ओलंपिक-2016 के कांस्य पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ी वरुण सिंह भाटी किए जायेंगे लक्ष्मण पुरस्कार से पुरस्कृत। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए जाने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के लगातार 03 वर्षों के प्रयासों से दिव्यांगजन खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाए जाने के मकसद से उत्तर प्रदेश में पॉलिसी बनाई गई थी।
उसी क्रम में कल दिनांक 24 जनवरी 2021 को *”उत्तर प्रदेश दिवस”* के अवसर पर जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी व रियो पैरा ओलंपिक 2016 के कांस्य पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ी वरुण सिंह भाटी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस संबंध मे 23 जनवरी 2021 को दूरभाष पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की वार्ता खेल निदेशक आर पी सिंह से भी हुई है, जिन्होंने अवगत कराया कि वरुण सिंह भाटी 03 लाख 11 हजार रुपये के साथ लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों के लिए प्रदेश सरकार कई-कई योजनाएं संचालित करने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का नौजवान देश और दुनिया में नाम रोशन करें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>