" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सुभाष चंद बोस जयंती पर बच्चों ने निकाली शोभा यात्रा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। शनिवार को कस्बा स्थित सरस्वती बाल मंदिर, इंटर कालेज के प्रबंधन कमैटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक महानायक नेताजी सुभाष चंद बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बोस के साथ उनके साथी जवानों की झांकी का भी आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व सरस्वती कालेज के अध्यापकों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्र्पाण कर नमन किया। साथ ही उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुभाष चंद बोस अपने त्याग, तप, शौर्य व समर्पण के लिए देश के महानायक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जीवनचर्या राष्ट्र व आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजीव गुप्ता, शैलेश चंद, उमेश गर्ग, मनीराम शर्मा, कमलसिंह, दिनेश सिंह आदि समेत समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>