" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गांव वासियों ने कोरोना मात देने की तैयार की योजना, बनाया कोविड सेन्टर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कोरोना से नहीं मरने पाएगा कोई गांववासी,स्कूल को बनाया कोविड सेन्टर
-गांव के लोगों ने मिलकर कोविड महामारी से लड़ने का उठाया वीणा
-कोरोना संक्रमण की पहचान होते ही कोविड सेन्टर में किया जाता है भर्ती

ग्रेटर नोएडा। कोरोना महामारी से कई लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने ठान किया कि अब गांव के किसी भी व्यक्ति को कोविड महामारी से मरने नहीं देगें, और गांव के विद्यालय को कोविड केयर सेन्टर में तब्दील कर दिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव जलालपुर में कोरोना से लगभग पच्चीस लोगों की बाद सामाजिक संगठन सक्रिय हो गया।

जन कल्याण ग्रामीण प्रशिक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल नागर ने बताया कि गांव में विश्वास कोविड सेंटर के सहयोग से संस्कार पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य होली चंद नागर ने अपना विद्यालय कोविड सेंटर के लिए दे दिया है। यहां छह बेड का कॉविड सेंटर तैयार किया है ग्रामीणों की अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन न मिलने की परेशानी आती थी, दस सदस्यों की एक टीम बनाई गई, जिसमें कुछ सदस्य एनसीसी के हैं जो जरूरतमंदों तक दवा, मास्क सैनिटाइजर, आदि पहुंचाते हैं। गांव के ही श्याम सिंह नागर ने कोविड सेंटर के लिए बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर दिया है गंभीर मरीजों के लिए एम्स के डॉक्टर उपलब्ध हैं, उनकी देखरेख में मरीजों को दवाई दी जाती है।
प्रतिदिन नए मरीजों की ऑक्सीजन और तापमान की जांच करते हैं, हल्के बुखार आने पर उन्हें दवाई दी जाती है इसके अलावा समिति ने हेल्पिंग कंपेन कोविड-19 के नाम से ग्रुप बना रखा है जिसमें 106 वॉलिंटियर सक्रिय हैं इस ग्रुप के सदस्य अब तक 30 से अधिक लोगों की सहायता कर चुके हैं ग्रुप के सदस्य मीडिया पर मदद के लिए शेयर किए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार हम लोगों की जान बचाते जा रहे हैं मोबाइल नंबरों पर जांच करने के बाद ही ऑक्सीजन, बेड प्लाज्मा ,वैक्सीन आदि उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं। जिसमें मास्टर नरेंद्र नागर श्याम सिंह नागर विकास नागर ,रुचि शर्मा ,प्रिया शर्मा ,करिश्मा शर्मा, मनीषा चौधरी ,रिया ,नेहा उपाध्याय,शीतल पहलवान ,सुमित नागर, दीपक पंडित आदि लोग शामिल हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>