ग्रेटर नोएडा। प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ और सेंटर फ़ॉर डायबिटीज केयर ग्रेटर नोएडा के निदेशक, डॉ. अमित गुप्ता को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजिस्ट के 30वें वार्षिक वैज्ञानिक और नैदानिक कांग्रेस के दौरान अमेरिकन कॉलेज ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी (एफएसीई) की प्रतिष्ठित फैलोशिप से शुक्रवार को अमेरिका में हुए कॉन्वकेशन समारोह में सम्मानित किया गया है। वह एफआरसीपी(ग्लासगो),एफआरसीपी (एडिनबर्ग), एफएसीपी(यूएसए) और जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय फेलोशिप के प्राप्तकर्ता भी हैं।
डॉ. अमित गुप्ता को इस क्षेत्र में उनके शैक्षणिक और सामाजिक कार्य के लिए जाना जाता है। डाइअबीटीज़ के इलाज के लिए नवीनतम दवाइयों एवं इंसुलिन पर इस वर्ष उन्होंने एएसीई के लिए कई रिसर्च कार्य प्रकाशित किए है। उन्हें सामाजिक जागरूकता के माध्यम से मधुमेह के साथ लोगों को सशक्त बनाने के लिए जाना जाता है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…